
पश्चिम बंगाल चुनाव में बजरंग बली का रोल निभाया
पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय गृह मंत्री Amit Shah को देते हुए उन्हें “भाजपा का हनुमान” बताया है। मंगलवार को अपने पैतृक गांव विश्नोहरपुर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने यह बयान दिया।पूर्व सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही थी और अब वहां बदलाव की स्थिति बनी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अगर इस जीत का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना हो तो वह अमित शाह हैं, जिन्होंने पूरे चुनाव की रणनीति तैयार की।उन्होंने कहा कि जिस तरह राम-रावण युद्ध में हनुमान की महत्वपूर्ण भूमिका थी, उसी तरह भाजपा के लिए अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और रणनीति के चलते पार्टी को यह सफलता मिली है।वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री इमरान खान ने भी इस जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है, जो बदलाव चाहती थी।उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में तेजी से विकास कार्य होंगे और सरकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी।