news-details

अमेठी अस्पताल में एक माह बाद फिर शुरू हुई  एक्सरे सेवा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में पिछले एक माह से अधिक दिनों से बंद पड़ी एक्सरे सेवा फिर से शुरू हो गई है। इस सुविधा के बहाल होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब तक जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था।सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह सेवा बाधित हुई थी। सेवा बंद होने से हड्डी, सीने और अन्य बीमारियों से संबंधित जांच कराने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ रहा था, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए,  "दिनों से एक्सरे जांच बंद, मरीज परेशान" शीर्षक से विकास पारदर्शी समाचार प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। विभागीय अधिकारियों ने मशीन की आपूर्ति करने वाली कंपनी से तुरंत संपर्क किया और खराबी को दूर करने के निर्देश दिए।निर्देशों के बाद, कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक मशीन की गहन जांच की और उसमें आई तकनीकी खामी को ठीक किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मशीन का सफल परीक्षण किया गया, जिसके उपरांत अस्पताल प्रशासन ने एक्सरे सेवा को फिर से शुरू कर दिया।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सेवा बहाल होने के पहले ही दिन आठ मरीजों का एक्सरे किया गया। मरीजों ने अस्पताल में ही जांच सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई थी।कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों ने मशीन की मरम्मत कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब एक्सरे सेवा नियमित रूप से संचालित होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।