
अमेठी।जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर हुई है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।कोतवाली के नजदीक इस तरह की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।वायरल वीडियो कब का है और मारपीट के पीछे क्या वजह रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।