
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर नवनिर्मित पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ‘ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ’ के विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया। इसका उद्देश्य मूक-बधिर लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सीधे समझकर प्रभावी कार्रवाई करना है। प्रशिक्षण में इशारों के जरिए बातचीत के आसान तरीके बताए गए। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि पुलिस का दायित्व हर जरूरतमंद की सहायता करना है। कार्यशाला में एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।