
प्रकाश गैस एजेंसी को बहाल करने की मांग भी उठाई
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में रसोई गैस के सिलिंडरों की आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए व्यापारियों ने शुक्रवार को ए डी एम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमेठी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस के सिलिंडरों का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।यह भी कहा गया है कि कालाबाजारी के आरोप में सीज की गई प्रकाश गैस एजेंसी को फिर से संचालित कराया जाय। एक महीना पहले अमेठी के सबसे बड़े गैस एजेंसी संचालक प्रकाश गैस एजेंसी को प्रशासन ने अनियमित तथा के आरोप में बंद करवा दिया।शुरू में कंपनी द्वारा कस्बे के ककवा रोड स्थित देव मैरिज लान में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण किया गया लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते गैस वितरण एजेंसी का संचालन संग्रामपुर में कर दिया गया।अब संग्रामपुर के साथ ही रामगंज में भी गैस की डिलीवरी उपभोक्ताओं को की जा रही है।संग्रामपुर अमेठी कस्बे से 12 किलोमीटर दूर है जबकि रामगंज 26 किलोमीटर से दूर है।उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए संग्रामपुर या फिर रामगंज जाना पड़ रहा है।जिससे उनका भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही सिलेंडर में मिलने की वजह से छोटे दुकानदार भी सड़क पर आ गए हैं और उनके दुकान पूरी तरह से बंद हो गए हैं। आज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने यह एसडीएम अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौपते हुए कार्रवाई की मांग की। व्यापारी नेता महेश सोनी ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी के चलते छोटे दुकानदार सड़क पर आ गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही घरेलू गैस के लिए लोगों को संग्रामपुर और रामगंज जाना पड़ रहा है जिससे उनका भारी नुकसान हो रहा है।या तो बंद हुए गैस एजेंसी प्रकाश गैस एजेंसी को फिर चालू कराया जाए या फिर अमेठी कस्बे में सिलेंडर का वितरण किया।इस दौरान व्यापारी रामजी अग्रहरि,अमर चौरसिया, सुशील जायसवाल,दुर्गेश सोनी,कमल बाबा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।