news-details

अनुकृति गुसाईं बनीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर किला मजदूर यूनियन, ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर के महामंत्री समीर बाजपेई ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आठ नए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में अनुकृति गुसाईं रावत को भी शामिल किया गया है। उन्हें कोटद्वार से प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।समीर बाजपेई ने कहा कि यह जिम्मेदारी अनुकृति गुसाईं के नेतृत्व, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।अनुकृति गुसाईं ने वर्ष 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।समीर बाजपेई ने आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं के विधायक निर्वाचित होने की शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव में अवसर देगा और वह जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी।