news-details

अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिली उड़ान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर  पी.एन. पाठक की पहल और उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गुरुवार को कसया विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राम जानकी मंदिर परिसर में किया गया, जहां छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।निर्देशालय जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार संचालित अनुसूचित जनजाति यूनिफॉर्म एवं साइकिल योजना के अंतर्गत कुल 28 छात्राओं को लाभान्वित किया गया। इनमें कक्षा-6 की 20 छात्राएं, कक्षा-9 की 05 छात्राएं तथा कक्षा-11 की 03 छात्राएं शामिल रहीं। विधायक पी.एन. पाठक ने अपने करकमलों से छात्राओं को लेडीज साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विधायक पाठक ने कहा कि सरकार की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्राओं के अभिभावक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।