
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के चन्द्राढाल इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:10 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि डंपर अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।दुर्घटना में निधि सिंह, अभय कुमार सिंह, आशु गौतम और पंकज घायल हुए हैं। इनमें से तीन घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और आघात चिकित्सा केंद्र भेजा गया, जबकि एक घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए।घटना में एक मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और तीन पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।