news-details

अनियंत्रित कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज में भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में जा रहे सपा विधायक अभय सिंह के समर्थक जमुना सिंह (67) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोकीपुर के पास बांदा-टांडा मार्ग पर तेज रफ्तार वैगनआर ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में जमुना सिंह और गौरव मिश्रा सहित पांच लोग घायल हुए। सभी को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जमुना सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।