news-details

अधूरी पुलिया से बारिश में बढ़ेगी परेशानी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा-छानी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का काम चार महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह मार्ग स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे को जोड़ता है तथा प्रतिदिन हजारों लोग इसका उपयोग करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मानसून समय से आ गया और पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। इससे करीब 50 हजार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य की निगरानी की जा रही है और बारिश शुरू होने से पहले पुलिया का निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।