news-details

अधूरी सीसी सड़क से लोगों की परेशानी बढ़ी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
अछल्दा कस्बे में थाने के पास वाली गली में सीसी सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली में मिट्टी पड़ी होने और समतलीकरण न होने से रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे राहगीरों के फिसलने और गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरी सड़क और नालियों के ओवरफ्लो से गंदा पानी गली में फैल रहा है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। मोहल्लेवासियों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, जबकि चेयरमैन ने बताया कि काम प्रगति पर है और जल्द सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।