news-details

अधिवक्ताओं को मिला स्व-गणना का प्रशिक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ताओं को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का एक जागरूक और प्रभावशाली वर्ग है। उनकी सक्रिय सहभागिता से आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से स्वयं स्व-गणना करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।कार्यक्रम में स्व-गणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन प्रक्रिया में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।