news-details

अधिवक्ताओं ने दी लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि

You can share this post!

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने कानपुर कचहरी परिसर में लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में दिवंगत बच्चों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में अधिवक्ताओं ने मृतक बच्चों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।समिति संयोजक पं. रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि अग्निकांड में एक साथ इतने बच्चों की मौत की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इसमें कानपुर के बच्चे भी शामिल हैं, जिससे लोगों की पीड़ा और बढ़ गई है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी प्रणाली लागू की जाए। साथ ही दिवंगत बच्चों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा में गुलाम रब्बानी, संजीव सोनकर, रविंदर अरोड़ा, संजीव कपूर, आशीष गुप्ता, आयुष शुक्ला, जगत यादव, अभिषेक, नजम रब्बानी, बबली राजपूत, माधुरी सिंह, राहुल नर सिंह यादव, शाहिद जमाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शिवम गंगवार, वीर जोशी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।