
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और प्रशासन से सद्बुद्धि की कामना की।एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता पिछले 26 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों के प्रति अब तक उदासीन बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि प्रशासन की हठधर्मिता के विरोध में शनिवार को तहसील परिसर में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले भर के अधिवक्ता शामिल होकर आगे की रणनीति तय करेंगे। आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इसे और तेज करने का संकल्प भी लिया।