
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, चौकी इंचार्ज केएनआई तथा आबकारी निरीक्षक सुलतानपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के उत्पादन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु ग्राम बेचू खाँ का पुरवा में कच्चा कुआँ, केएनआई एवं आसपास के स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लगभग 02 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। अवैध कच्ची शराब के उत्पादन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान जारी है।