news-details

बीबीएयू में रेड रन, 70 जिलों के युवाओं ने लगाई दौड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ मैराथन आयोजित हुई। एचआईवी/एड्स जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 70 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने फ्लैग ऑफ किया। 10 किलोमीटर महिला वर्ग में सोनी देवी और पुरुष वर्ग में अभिषेक वर्मा प्रथम रहे। 5 किलोमीटर महिला वर्ग में संजना देवी तथा पुरुष वर्ग में रजनीश कुमार ने बाजी मारी। विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई।