news-details

बाइक टक्कर के बाद मारपीट, वीडियो वायरल; तीन पर मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित पसका बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पसका बाजार निवासी श्यामसुंदर ने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अभिषेक, भोले और सोहनलाल एक बाइक पर वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि उनकी बाइक खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि तीनों युवकों ने श्यामसुंदर, उनके पुत्र सुभाष गुप्ता तथा बीच-बचाव करने आए प्रेमनाथ और बनवारी लाल पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) और 324(2) के तहत अभिषेक, भोले और सोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।