news-details

बाजार हटाने के विरोध में व्यापारी पहुंचे नगर निगम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। परेड मैदान में लगने वाली बाजार को हटाने की तैयारी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और कार्रवाई रोकने की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कार्रवाई से करीब 500 दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होगी। इस दौरान व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बाजार को न हटाने की अपील की।व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि परेड बाजार वर्षों से लग रहा है और इससे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई हुई तो व्यापारी समाज एकजुट होकर विरोध करेगा।नगर निगम की ओर से परेड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है, जबकि व्यापारी वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।