news-details

बृजेश पाठक की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

You can share this post!

 

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीटीआई चौराहा से गोविंद नगर नंदलाल चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सीटीआई चौराहा से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गोविंद नगर नंदलाल चौराहे पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।

आयोजन में संगीता चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।