
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर कानपुर दक्षिण के संयोजक सुशील कुमार ने नौबस्ता स्थित मैथ्स वाला कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को संबोधित किया। नाला रोड स्थित काली माता मंदिर के निकट श्री सुभाष मिश्रा द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेले के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी गई। सुशील कुमार ने बताया कि 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से मेले में शामिल होने और अपने परिवार व परिचितों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति और सामाजिक सेवा से जोड़ने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मेले से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मेले की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा, जगनायक प्रधान और कोचिंग संचालक श्री सुभाष मिश्रा मौजूद रहे।

सेवा मेले के लिए प्रमोद कालरा से की अपील
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार ने श्री प्रमोद कुमार कालरा को पत्रक देकर मेले के उद्देश्य, महत्वपूर्ण बिंदुओं और संकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कालरा से अधिक से अधिक लोगों को मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।