news-details

बृजभूषण से मिलने थाईलैंड से पहुंचा युवक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा। बृजभूषण शरण सिंह से मिलने एक युवक थाईलैंड से पैदल चलकर विश्नोहरपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचा। युवक की पहचान राजू चंद के रूप में हुई है। उस समय बृजभूषण शरण सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों ने राजू चंद को रोककर आने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि वह थाईलैंड से पैदल चलकर बृजभूषण सिंह से मिलने आए हैं, तो उन्हें तुरंत अंदर ले जाया गया। बृजभूषण शरण सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनका हालचाल जाना।राजू चंद ने बृजभूषण सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि वह उनसे मिलने और धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी समाज के लोगों ने उनसे बृजभूषण सिंह से मिलने का आग्रह किया था। उन्होंने ‘राष्ट्रकथा’ कार्यक्रम और सनातन धर्म के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।राजू चंद ने कहा कि जब राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोका गया था, तब वह भी बृजभूषण सिंह के साथ थे। उन्होंने कहा कि इस कदम से प्रवासी समाज का सम्मान बढ़ा था।