news-details

ब्लाक कार्यालय परिसर में हुआ हनुमानजी का भंडारा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी ।श्रावण मास में मंगलवार को ब्लॉक परिसर में हनुमान जी के भंडारे का आयोजन किया गया।डी पी आर ओ मनोज कुमार ने विधि विधान से हनुमानजी की पूजा अर्चना करके भंडारे की शुरुआत की।भंडारे में ब्लाक कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रभारी ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव के साथ पंचायती राज विभाग के सभी कार्मिकों ने व्यवस्था में सहयोग किया।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, राजेश कुमार,ब्लाक अध्यक्ष जीत लाल मौर्य, कमल कुमार कश्यप, स्वामी दयाल यादव ,रामजतन यादव, लाल बहादुर सिंह ,शिवपूजन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विपिन तिवारी हृदय राम चौहान, जयप्रकाश, अर्जुन वर्मा, धनंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।