news-details

ब्लू ओरिजिन के रॉकेट में टेस्ट के दौरान धमाका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Blue Origin के न्यू ग्लेन रॉकेट में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल लॉन्च पैड पर हॉटफायर टेस्ट के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद रॉकेट आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब रॉकेट के इंजनों की क्षमता जांची जा रही थी।कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos ने कहा कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और टीम घटना की वजह पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोबारा बनाना पड़ेगा, कंपनी उसे फिर तैयार करेगी।अमेरिकी स्पेस फोर्स और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना से आम लोगों को कोई खतरा नहीं है। वहीं NASA ने कहा कि स्पेसफ्लाइट बेहद कठिन काम है और हादसे की पूरी जांच की जाएगी।पिछले महीने भी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ब्लू ओरिजिन के एक असफल मिशन की जांच के बाद न्यू ग्लेन रॉकेट को ग्राउंडेड किया था।करीब 29 मंजिला ऊंचा यह रॉकेट Elon Musk के स्टारशिप और स्टारलिंक नेटवर्क को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है।