news-details

बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों को बांटे हेलमेट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/सिंहपुर। शनिवार को खानापुर चपरा स्थित विद्याकलश हाई स्कूल के स्काउट्स और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों तथा सड़क पर सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम संयोजक एवं क्रीड़ा सह स्काउट प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील भी की गई।अभियान का आकर्षण विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह रहे, जिन्होंने यमराज की वेशभूषा धारण कर लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहने का संदेश दिया। उनका यह अंदाज लोगों को काफी प्रभावशाली और रोचक लगा।विद्यालय परिवार ने यह अभियान शंकरगंज, मोहनगंज और तिलोई क्षेत्र में चलाया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। क्षेत्रवासियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।इस अवसर पर  उप प्रधानाचार्य हिमांश मिश्र पीजीटी गणित धनंजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।