
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को आक्रोश देखने को मिला। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध के दौरान लोगों ने सख्त नाराजगी जताते हुए बयान की निंदा की।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक इशारे पर किया जा रहा है और इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आगे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।