
पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य चुनाव में वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने दूसरे चरण की मतगणना में सर्वाधिक 7088 मत प्राप्त कर कोटा हासिल कर लिया है। बार काउंसिल की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।विज्ञप्ति के अनुसार, पहले चरण की मतगणना में अनुराग पांडेय को 4504 मत मिले थे। प्रथम चरण की गिनती के बाद 7088 मतों का कोटा निर्धारित हुआ। इसके बाद दूसरे चरण की मतगणना शुरू हुई, जिसमें अनुराग पांडेय ने 7088 मत प्राप्त कर कोटा हासिल कर लिया।बार काउंसिल के सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश की किसी भी बार काउंसिल के चुनाव में अब तक किसी प्रत्याशी ने इतने बड़े आंकड़े को पार नहीं किया है। अनुराग पांडेय की इस उपलब्धि को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में ऐतिहासिक जीत बताया गया है।इस परिणाम को उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बार काउंसिल ने इसे ऐतिहासिक बताया है।