news-details

बारिश में सड़क किनारे मिला 500 किलो बदबूदार खोया

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई से मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। बुधवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे बारिश और गंदगी के बीच करीब 500 किलो बदबूदार खोया पड़ा मिला। खाद्य विभाग की सचल टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो लोग खोया छोड़कर फरार हो गए।अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली थी कि इटावा-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से बड़ी मात्रा में खोया लाया जा रहा है। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्टेशन के आउटर के पास गंदी बोरियों में रखा खोया मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि खोया ट्रेन से उतारकर ऑटो के जरिए आगे भेजने की तैयारी की जा रही थी।टीम के पहुंचते ही दो संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग निकले। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया। बारिश में खुले स्थान पर रखे होने और गंदगी के बीच पड़े रहने के कारण खोये की हालत बेहद खराब थी। अधिकारियों ने बताया कि खोये से दुर्गंध भी आ रही थी और प्रथम दृष्टया यह मानव उपभोग के योग्य नहीं पाया गया।खाद्य विभाग के मुताबिक बरामद करीब 500 किलो खोये की अनुमानित कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये आंकी गई। इसके बाद पूरे खोये को जब्त कर गोविंद नगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाया गया, जहां उसे नष्ट करा दिया गया।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्वच्छ और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में खलबली मची हुई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

 

गंदी बोरी में रखा मिला
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि इटावा-कानपुर पैसेंजर से बड़ी मात्रा में खोया लाया जा रहा है। सूचना पर खाद्य सचल दल गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। स्टेशन से पहले आउटर पर सड़क किनारे बारिश में गंदी बोरियों में खोया रखा मिला। मौके पर कुछ लोग खड़े थे। टीम को देखते ही दो व्यक्ति खोया छोड़कर भाग गए।

आगे ले जाने की थी तैयारी
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि खोया इटावा-कानपुर पैसेंजर से उतारा गया था। इसे ऑटो में रखकर आगे ले जाने की तैयारी थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया। बारिश में सड़क किनारे खुले और बेहद गंदे स्थान पर रखे होने के साथ खोये से दुर्गंध भी आ रही थी।