
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को विधानसभा 235 बांदा सदर और तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।तिंदवारी विधानसभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होता है तो संगठन अपने आप मजबूत हो जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क और संगठन विस्तार में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।बांदा सदर के सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की, जबकि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा मजबूत हुई है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।