news-details

बूथ-बूथ गूंजा 'मन की बात', कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संदेश

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण को बांदा जिले के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सुना।जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इंदिरा नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' समाज में सकारात्मक बदलाव, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला मंच है।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड स्थित आवास पर कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शहर के बंगालीपुरा स्थित बूथ संख्या-30 पर 'मन की बात' सुनी। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, रक्षा, विमानन, योग, पर्यावरण संरक्षण और वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम के बाद बूथ समितियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन मजबूती, डिजिटल लर्निंग और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार किया गया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण भी किया गया।