news-details

बिधूना सीट पर सियासी हलचल तेज, सर्वे में बदले समीकरणों के संकेत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Auraiya

 बिधूना विधानसभा सीट पर आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। हालिया जनमत सर्वे में क्षेत्र की जनता ने मौजूदा विधायक रेखा वर्मा के प्रति मिश्रित रुख दिखाया है। सर्वे के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने माना कि इस बार पार्टी को नए चेहरे पर विचार करना चाहिए। इससे क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

सर्वे में पार्टी स्तर पर समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक समर्थन मिलता दिखाई दिया है। करीब 52 प्रतिशत लोगों ने सपा को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 44 प्रतिशत समर्थन मिला। बहुजन समाज पार्टी को मात्र 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। इससे साफ है कि बिधूना सीट पर मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच रहने की संभावना है।

सपा के संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो नवल किशोर शाक्य सबसे आगे दिखाई दिए। उन्हें 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। मौजूदा विधायक रेखा वर्मा 32 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर गौरव रघुवंशी रहे, जिन्हें 15 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। अन्य नामों को सीमित समर्थन मिला।

भाजपा खेमे में मंजू सिंह सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं। सर्वे में उन्हें 57 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। रिया शाक्य को 26 प्रतिशत और राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को 9 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। इससे भाजपा में मंजू सिंह की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

बसपा में रामौतार पाल और किरण कुमार को समान समर्थन मिला। दोनों को 32-32 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।

सर्वे के नतीजों से स्पष्ट है कि बिधूना सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। सपा जहां बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा भी मजबूत चुनौती देने की स्थिति में नजर आ रही है। उम्मीदवारों के चयन के बाद यहां का राजनीतिक समीकरण और तेजी से बदल सकता है।