
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत, बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया गया। पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, होमगार्ड और आपदा मित्रों ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। एक व्यक्ति के पानी में फंसने की स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था दिखाई गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य विभागों के बीच समन्वय और आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है।