news-details

ब्यौंजा में अशोक के शव का हुआ अंतिम संस्कार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा । बबेरू कस्बे में जन्मे अशोक का शव आज पैतृक ब्यौंजा आया, मृत आरक्षी का शव आते ही गांव में मातम छा गया, बता दें कि अशोक जालौन में पुलिस विभाग में तैनात था और अभियुक्तों को पकड़ने के लिये हरियाणा जा रहा था तभी सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दुखद मौत हो गयी। आज ग्राम ब्यौंजा में पूरे सम्मान के साथ आरक्षी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब हो कि यह हादसा कुंडली मानसेर पलवल एक्सप्रेस वे पर हुआ जिसमें यूपी के जालौन के चार पुलिसकर्मी एक ड्राइवर की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे में बांदा जनपद के ब्यौंजा गांव निवासी अशोक कुमार साहू पुत्र स्व गुलाब चंद्र उम्र 30 की भी मौत हो गई। पड़ोसी के अनुसार अशोक के पिता गुलाब चंद्र की हार्टअटैक से एक माह पहले मौत हो गई थी। 16 अप्रैल को तेरहवीं करने के बाद 18 अप्रैल को वापस जालौन गया था। अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। तभी हरियाणा के नूंह में एक्सप्रेस पर सड़क हादसे में मौत हो गई ।जिससे मां सोहागिया का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अशोक और इंद्रजीत दो भाई थे और तीन बहने लक्ष्मी, रेखा और सुशीला मृतक सबसे छोटा था, तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक अभी अविवाहित था। मृतक का बड़ा भाई इंद्रजीत बर्फ बेचता है। पड़ोसी पिंटू गुप्ता ने बताया की अशोक पढ़ाई में बहुत तेज था बहुत सीधा था, 2 मई को बातचीत हुई थी। मां का ख्याल और अच्छी भलाई पूछी थी।