
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मंगलवार को विभा गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने पिछले कार्यों की समीक्षा की, आर्थिक सहयोग के रजिस्टर एकत्रित किए और पार्टी नेतृत्व की ओर से सोमवार को बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहन मायावती जी ने सेक्टर वार कैडर कैम्पों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।इन कैडर बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को 2027के विधानसभा सभा चुनाव की तैयारी करनी है।बैठक में मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, जितेन्द्र सरोज, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय गौतम आदि मौजूद रहे।