news-details

भाजपा के नए पदाधिकारियों को कैलाश नाथ शर्मा ने दी बधाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच प्रमुख ब्राह्मण नेता कैलाश नाथ शर्मा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।कैलाश नाथ शर्मा ने संगठन में ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन विस्तार में विभिन्न वर्गों के साथ ब्राह्मण समाज के नेताओं को भी सम्मानजनक स्थान दिया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन में हुए इस बदलाव से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव राजनीति में भी दिखाई देगा।कैलाश नाथ शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।