
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की अति आवश्यक योजना बैठक जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मिशन 2027 देखते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजनाएं बनाई गई व बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा की पार्टी आधुनिक योजनाओं के साथ काम कर रही है हमें पार्टी के अनुरूप अपने को हमेशा अपडेट रखना पड़ेगा उन्होंने कहा की पार्टी ने हमें दायित्व अपने घर के बाहर बोर्ड लगाने के लिए नहीं दिया है बल्कि हमको नए तरीके से अपडेट रहते हुए नेतृत्व द्वारा जो काम दिया जाएगा उसको नेतृत्व की आशा केअनुरूप र क्रियान्वित करना पड़ेगा और जनमानस के बीच रह कर पार्टी की व सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अति शीघ्र प्रवासी व प्रभारी बनाने को कहा बूथ स्तर पर भी अति वरिष्ठ दो कार्यकर्ताओं को प्रवासी और प्रभारी बनाकर उनके नेतृत्व में चुनाव में लड़ा जाएगा ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हम राष्ट सेवा के प्रथम भाव को लेकर पार्टी के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देना पड़ेगा।साथ ही हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक संकट को देखते हुए पेट्रोल डीजल,ऊर्जा, फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाने का आहवान देशवासियों से किया है ।हम सबको इस आवाहन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करते हुए देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,अभिनव दीक्षित,अनुराग शर्मा,प्रमोद विश्वकर्मा,शिवांग मिश्रा जन्मेजय सिंह आदि उपस्थित रहे।