
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत औरैया जिले में विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अनुसूचित मोर्चा की कमान अशोक दोहरे, महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष प्रतिमा अवस्थी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार को बनाया गया है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि अशोक दोहरे पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और मंडल सहार अध्यक्ष रह चुके हैं। दिबियापुर निवासी प्रतिमा अवस्थी इससे पहले महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष थीं। वहीं, उपेंद्र कुमार को भी पार्टी का जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता बताया गया। तीनों पदाधिकारी लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारी पार्टी के अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य भी दोहराया।नई नियुक्तियों पर जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, रजनीश पांडेय, ऋषि पांडेय, सौरभ भूषण शर्मा, लल्ला शर्मा, विमल दुबे, प्रतीक सिंह, आदर्श ठाकुर, चेयरमैन राघव मिश्रा और मोनू सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।