
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता शंकर लोधी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की है।नियुक्ति के बाद शंकर लोधी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके संगठन के प्रति समर्पण और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का सम्मान बताया।शंकर लोधी ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे।भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।