
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इटियाथोक थाना क्षेत्र की एक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र पटेल ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर अश्लील और आपत्तिजनक बातें कीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक व्यक्ति, जिसे वीरेंद्र पटेल बताया जा रहा है, महिला से आपत्तिजनक बातचीत करता सुनाई दे रहा है। महिला बातचीत के दौरान कॉल करने वाले की पहचान पूछती है, जिस पर वह कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम बताता है। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।इटियाथोक कोतवाली प्रभारी कमलकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल ऑडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।