
Pardarshi Vikas News Mahoba
भाजपा की पूर्व जिला मंत्री महिला नेत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए सोसल मीडिया फेसबुक में वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा कर रख दी है।और महिला नेत्री ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है । जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की महोबा में जारी अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। बीति 30 जनवरी को महोबा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे जलशक्ति मंत्री का चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक द्वारा रास्ता रोककर विरोध जताया गया। भाजपा विधायक के अपनी ही सरकार के मंत्री का रास्ता रोककर जताये गए विरोध के बाद अब महोबा भाजपा में जारी अंदरूनी कलह को बाहर लाकर रख दिया है। बीते दिनों भाजपा जिला कार्यकारिणी गठन के बाद विरोध जताते हुए पद से इस्तीफा देने वाली पूर्व जिला मंत्री ने बीती रात फेसबुक लाइव आकर भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष सहित जिला महामंत्री पर सनसनीखेज आरोप लगा महोबा की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व जिला मंत्री ने एसपी शशांक सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। लेकिन पार्टी के अंदर वर्चस्व की जंग को लेकर छिड़ी अंदरूनी कलह अब सामने आने लगी है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने लगा है। बीति 30 जनवरी को विधायक ब्रजभूषण राजपूत द्वारा प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने से शुरू हुआ विरोध अब पार्टी कार्यकर्ताओं में जारी असंतोष को सामने लाने का काम कर रहा है। लगातार एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों से पार्टी की छवि तो धूमिल हो ही रही है,आम लोगों में भी पार्टी के प्रति असंतोष के भाव देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों जिला कार्यकारिणी का गठन होते ही अपने पद से इस्तीफा देने वाली पूर्व जिला मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में लाइव आकर महोबा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पद के बदले हमबिस्तर होने के लिए दबाब बनाने का सनसनीखेज आरोप लगा महोबा की राजनीति में भूचाल लाकर खड़ा कर दिया है। विगत रात्रि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद महोबा में राजनीति की तपिश बढ़ गई है। मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। महिला नेत्री पूर्व जिला मंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को लिखित शिकायती पत्र देकर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर जिला उपाध्यक्ष का पद पाने के लिए हमबिस्तर होने की बात कहने का सनसनीखेज आरोप लगा मामले में नामजद भाजपा जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महोबा भाजपा में कार्यकारिणी का गठन होने के बाद से लगातार आपसी खींचतान मची हुई है,बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में लाइव आकर जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पार्टी को तोड़ने के गंभीर आरोप लगा प्रदेश नेतृत्व को चेताया था तो वहीं अब पूर्व जिला मंत्री ने भी जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा आग में ही घी डालने का काम कर दिया है। बहरहाल इतना तो साफ है कि बीते 9 वर्षों से प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अब अपने ही नेताओं के बीच जारी वर्चस्व की जंग से जूझती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव मारुती साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश सचिव का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा में किस तरीके से महिलाओं का शोषण होता है यह महज एक बानगी है एक महिला ने जिस तरीके से जिलाध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं इसकी निष्पक्ष जांच हो जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
महोबा। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों को बेबुनियाद बता पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
महोबा भाजपा में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व भाजपा जिला मंत्री महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे जिले की राजनीति गरमा गई। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल सपा और कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। महिला नेत्री ने एसपी को शिकायत पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।