
कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पार्टी नेताओं को सम्मानित किया
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने जलालपुर में एक विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जलालपुर बसपा की परम्परागत सीट है।2027के चुनाव में बसपा अम्बेडकर नगर ही नहीं अयोध्या मंडल की सभी सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। बसपा के हर कार्यक्रम में सर्वसमाज के सैकड़ों लोग सपा , भाजपा और कांग्रेस छोड़ कर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता इन दोनों दलों की कार्यप्रणाली और नफ़रत की राजनीति से ऊब चुकी है। जनता की निगाहें बहन मायावती जी की टिकी हुई हैं।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में छात्र नौजवान किसान बेरोजगार व्यापारी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं नौजवान कहीं पर्चा लीक पर आंदोलन तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलित है लेकिन सरकार मुख बधिर बनी हुई है, इसके बाद भी भाजपा की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है वहीं पिछले पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में बसपा सरकार में गरीबों पिछड़ों तथा सर्व समाज के के विकास के लिए समाज को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाने का काम किया था, जिनको समाजवादी पार्टी ने खत्मकर दिया, महापुरुषों के नाम से बने जिले एवं प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने का काम समाजवादी पार्टी ने किया, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इसलिए आने वाले समय में बसपा द्वारा दिए गए नारे "जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी" के तहत सर्व समाज के लोगों को भागीदारी देकर सर्व समाज का विकास किया है इसलिए आने वाले समय में आगामी विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र जलालपुर से प्रत्याशी डॉक्टर दयाराम राजभर को जीताकर 2027 में सुश्री मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के प्रत्याशी डॉक्टर दयाराम राजभर जी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है कानून व्यवस्था बेहाल है भाजपा के सरकार में लगातार दलितों,पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें आगामी चुनाव में मायावती को मुख्यमंत्री बनना होगा। सेक्टर स्तरीय बैठक के विशिष्ट अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 26, 26 जन कल्याणकारी योजनाओं को चलकर समाज के हर गरीब तबके को विकसित करने का काम किया है।बैठक का संचालन मंडल प्रभारी राम नयन निर्दोष ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील सावंत समीर चौधरी, तिलकधारी गौतम, रोहित प्रजापति, प्रदीप शास्त्री, रामराज गौतम अनिल शर्मा, अभिषेक पाल, पति राज निषाद अंश राजभर विकास गौड़, भोला राजभर, उमेश निषाद, सचिन आजाद पांडे, अवधेश यादव, रामकली मौर्य जय राम राजभर अंकित मौर्य अनिल गौड़, रिंकू राजभर आदि मौजूद रहे।

दयाराम राजभर को विधायक बनाने का संदेश दिया गया
कार्यक्रम में बसपा के मंडल प्रभारी और घोषित प्रत्याशी दयाराम राजभर को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को हर पोलिंग बूथ पर सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बनाने के संदेश दिए गए।
28अक्टूबर से शुरू होगी आकाश आनंद की सभाएं
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 28अक्टूबर से उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। 28अक्टूबर को आकाश आनंद बुलंद शहर की अनूप शहर विधानसभा, 25नवम्बर को सहारनपुर की नकुड विधानसभा,20नवम्बर को अयोध्या की बीकापुर 22नवम्बर को आगरा की एत्मादपुर में उनकी जनसभाएं होंगी।26नवम्बर को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।29नवम्बर को बिल्हौर कानपुर और 6दिसम्बर को हरिद्वार में उनकी सभा होगी।