
pardarshi vikas news banda
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और निष्ठा ने भाजपा को एक मजबूत संगठन बनाया है, जो नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को पार्टी की प्रेरणा बताया।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों को याद करने का है, जिन्होंने संगठन की मजबूत नींव रखी। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य नेताओं के योगदान को याद किया।नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा और अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और संस्कार की राजनीति के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।