
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी के प्रथम कानपुर आगमन पर गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। बैठक में विधायक महेश त्रिवेदी, स्वप्निल वरुण, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, बीना आर्या, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सचिन, सुषमा चौहान, मधु तिवारी, आनंद सिंह परिहार, गौरव चतुर्वेदी, विनीत दुबे, अनीता परमार और ओपी आर्य सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।