news-details

भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 8 पर FIR

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रयागराज में एक साथ आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। सभी मुकदमे प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की जांच के बाद एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराए गए हैं। प्रत्येक मामले में संबंधित क्षेत्र के लेखपाल वादी बने हैं।एफआईआर में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग करने, दूसरे की जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और विरोध के दौरान धरना-प्रदर्शन करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।इधर, इन कार्रवाईयों के विरोध में अनुज सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन संगम तट पर जल सत्याग्रह कर रही है। इससे पहले संगठन ने एयरपोर्ट थाने के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया था, जहां हंगामे की स्थिति बन गई थी। अनुज सिंह ने पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी घोषणा की है।एफआईआर के अनुसार, ग्राम शाहा उर्फ पीपलगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिना पीडीए से नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग किए जाने का आरोप है। मामलों में अनुज सिंह के अलावा राजू कुमार कनौजिया, मोहम्मद शकील, शहबाज सईद, पप्पू पाल सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।