news-details

भूमि पैमाइश के दौरान लेखपाल पर हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो सलेमपुर (देवरिया)। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में भूमि पैमाइश के दौरान लेखपाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद के निस्तारण एवं पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश मौर्य शनिवार को मुसैला खुर्द गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पैमाइश का विरोध कर रहे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने लेखपाल पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।लेखपाल की तहरीर पर खुखुंदू थाना पुलिस ने उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, अतुल पटेल पुत्र सुदेश पटेल तथा सुदेश पटेल पुत्र सत्यनारायण पटेल को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना की सूचना मिलते ही जनपद के कई लेखपाल, सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह एवं नायब तहसीलदार हरि प्रसाद खुखुंदू थाने पहुंच गए। राजस्व कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की।खुखुंदू थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है