
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड पर बहुजन समाज पार्टी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार से कारगर कदम उठाने की मांग की है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज हुआ भीषण अग्निकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा इसमें काफी लोगों की हुई मौत तथा कई लोगों के घायल होने की भी घटना अत्यन्त ही दुखद। सभी पीड़ित परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम पर केन्द्र व दिल्ली सरकार को ज़रूर विशेष ध्यान देना चाहिये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।