
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। जिले में बुधवार सुबह से ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। लोग चेहरे को गमछे और दुपट्टे से ढककर घरों से निकल रहे हैं और जगह-जगह छांव में रुककर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। जूस कॉर्नर और कूल सेंटरों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जहां लोग जूस और शिकंजी का सेवन कर राहत पा रहे हैं। वहीं नगर पालिका की गाड़ियां सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी का छिड़काव कर रही हैं ताकि गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।जिला प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक मात्रा में पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील भी की गई है।जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए रोडवेज बस स्टेशन के पास यात्रियों की सुविधा के लिए कूलिंग सेंटर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना था, लेकिन बुधवार से गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को गोंडा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 37 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चिकित्सकों ने भी लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकल