news-details

भीषण गर्मी का सितम जारी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Sumerpur

क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचते ही दोपहर होते-होते हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरने लगा है। तेज धूप और लू के चलते आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।तपिश बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय मुख्य मार्गों पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आते हैं। भारी वाहन चालक भी पेड़ों की छांव में वाहन खड़े कर गर्मी कम होने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं और छांव की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा छाने लगा है।गर्मी का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक दिखाई दे रहा है। उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।