
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र सिंह बग्गा ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भगत सिंह के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने युवाओं से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की। प्रवक्ता आलोक मिश्र ने भगत सिंह के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जसविंदर सिंह ने किया। कक्षा नौ के छात्र प्रशांत ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।