news-details

बहन के घर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के सेऊधुरऊ गांव निवासी एक युवक ने औरैया में अपनी बहन के घर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है। वह करीब पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी अपनी बहन राधा पत्नी नरेंद्र राजपूत के घर आया हुआ था। बताया गया कि बुधवार रात विकास ने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया।गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो विकास फंदे से लटका मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर 50 शैया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।