news-details

बर्राजपुर स्टेशन के पास पेंटोग्राफ में फंसा मोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कासगंज से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन रविवार को बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास एक असामान्य घटना के चलते करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के इंजन के पेंटोग्राफ से एक मोर टकराकर फंस गया, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की सप्लाई बाधित हो गई और ट्रेन लगभग 20 मीटर पहले ही रुक गई।घटना के बाद चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। चौबेपुर स्थित एक्सीडेंट रिलीफ ड्यूटी (एआरडी) टीम और ओएचई विभाग को मौके पर बुलाया गया।कुछ ही देर में पहुंची टीम ने पेंटोग्राफ में फंसे मोर को बाहर निकाला और ओवरहेड लाइन की तकनीकी खराबी को ठीक किया। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया, जिससे यात्रियों को थोड़ी देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।दुर्भाग्यवश इस घटना में मोर की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने मृत राष्ट्रीय पक्षी को सम्मानपूर्वक स्ट्रेचर पर रखकर हटाया और आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।